फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire in Baddi Mini Secretariat Office.

मिनी सचिवालय परिसर में आग लगने से मची अफरा तफरी

Tue, 16 May 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन) Updated Tue, 16 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fire in Baddi Mini Secretariat Office.

हिमाचल के बद्दी में मिनी सचिवालय परिसर में सोमवार करीब दो बजे अचानक शॉट सर्किट से आग सुलग उठी। इस दौरान सचिवालय में भारी भीड़ जमा थी। सैकड़ों लोग दो दिन के छुट्टी के बाद अपना काम करवाने के लिए कार्यालय पहुंचे थे।

विज्ञापन


आग लगते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। करीब आधा दर्जन कर्मचारी इमारत में ही फंस गए जिन्हें अग्निशमन विभाग की मदद से सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकाला गया। अग्निकांड की इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हादसा मिनी सचिवालय परिसर नालागढ़ के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप लगे बिजली पैनल में शॉट सर्किट से हुआ। इससे धुंआ बहुमंजिला भवन में फैल गया और कार्यालय में काम करवाने आए लोगों सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मुख्य प्रवेश द्वार से तो बाहर नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग के करीब आधा दर्जन कर्मचारी धुएं की अत्यधिकता के चलते बाहर नहीं निकल पाए। कर्मचारियों और दमकल विभाग कर्मियों की मदद से प्रथम मंजिल से उन्हें धरातल मंजिल पर सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग नालागढ़ के कर्मचारी मौके पर तीन वाहनों सहित पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अपनी सुरक्षा की चिंता लेकर लोग मिनी सचिवालय परिसर के कोने में बने दूसरे मार्ग से होते हुए बाहर निकले और दमकल कर्मियों ने बड़ी मुस्तैदी से आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों की जान में जान आई।


एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने कहा कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है, अपितु चंद ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि धुंए की अत्यधिकता के कारण कुछ कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके थे, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed