फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire in a industry at Parwanoo.

परवाणू के उद्योग में भीषण अग्निकांड, पतंजलि के उत्पाद जले

Fri, 19 Aug 2016 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 19 Aug 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
Fire in a industry at Parwanoo.

हिमाचल के परवाणू स्थित एक उद्योग में भीषण आग लग गई है। इससे पतंजलि के करीब पांच करोड़ रुपए के उत्पाद जलकर खाक हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परवाणू के सेक्टर पांच स्थित कोरल हैल्‍थ कंपनी की बिल्‍डिंग में देर रात भीषण आग लग गई।

विज्ञापन


रात के समय कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं था। सिक्योरिटी गार्ड ने अचानक खिड़की से धुंआ निकलता देखा। उसने तुरंत प्रबंधन को सूचना दी। इसी बीच आग ने भीषण रूप ले लिया। इससे भवन के एक फ्लोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक करीब पांच करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह यह आग लगी वहां पतंजलि के दंत कांति उत्पाद बनाने के लिए कच्चा माल रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगजनी से सारा सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आग कैसे लगी, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed