{"_id":"57b6b63d4f1c1ba2506ecb9a","slug":"fire-in-a-industry-at-parwanoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू के उद्योग में भीषण अग्निकांड, पतंजलि के उत्पाद जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू के उद्योग में भीषण अग्निकांड, पतंजलि के उत्पाद जले
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 19 Aug 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के परवाणू स्थित एक उद्योग में भीषण आग लग गई है। इससे पतंजलि के करीब पांच करोड़ रुपए के उत्पाद जलकर खाक हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परवाणू के सेक्टर पांच स्थित कोरल हैल्थ कंपनी की बिल्डिंग में देर रात भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
रात के समय कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं था। सिक्योरिटी गार्ड ने अचानक खिड़की से धुंआ निकलता देखा। उसने तुरंत प्रबंधन को सूचना दी। इसी बीच आग ने भीषण रूप ले लिया। इससे भवन के एक फ्लोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक करीब पांच करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह यह आग लगी वहां पतंजलि के दंत कांति उत्पाद बनाने के लिए कच्चा माल रखा हुआ था।
विज्ञापन
आगजनी से सारा सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आग कैसे लगी, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।