{"_id":"5dfb6b948ebc3e87e13beae5","slug":"fire-erupts-from-heater-person-died-of-suffocation-due-to-smoke-in-manali-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीटर से कमरे में रखे सामान में भड़की आग, धुएं के कारण दम घुटने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीटर से कमरे में रखे सामान में भड़की आग, धुएं के कारण दम घुटने से व्यक्ति की मौत
Thu, 19 Dec 2019 05:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Dec 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पर्यटन नगरी मनाली की शलीण पंचायत के गधेरनी गांव में एक व्यक्ति की धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई है। व्यक्ति ने रात को कमरे में हीटर लगाया था। इसके बाद वह सो गया, लेकिन रात को हीटर के साथ रखे सामान में आग लग गई। इससे निकले धुएं से उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गौरव शर्मा निवासी मढ़ी ने पुलिस को सूचना दी कि किराएदार लाल सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव तुलसीपुर वार्ड नंबर 05, जिला ढांग (नेपाल) ने 16 दिसंबर की रात से शटर बंद कर रखा है। वह खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोल रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सामने शटर की कुंडी जो अंदर से लगी थी को तुड़वाकर दुकान में प्रवेश किया तो कमरे के अंदर लाल सिंह मृत अवस्था में पाया गया। मृतक लाल सिंह चिकन की दुकान करता था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह मनाली में रखा गया है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन