फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire broke out in the temple of Kanam Panchayat of Kinnaur, loss worth lakhs

Kinnaur News: लोचा लाबरंग बौद्ध मंदिर में लगी आग, एक हजार साल पुरानी मूर्तियों को लोगों ने बचाया

Mon, 15 Jan 2024 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 07:06 PM IST
सार

लोचा लाबरंग बौद्ध मंदिर में देर रात अचानक आग लग गई। इस घटना में मंदिर के दो मंजिला भवन को लाखों रुपये की क्षति पहुंची है। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Fire broke out in the temple of Kanam Panchayat of Kinnaur, loss worth lakhs
कानम पंचायत के मंदिर में भड़की आग - फोटो : संवाद

विस्तार

किन्नौर जिले की कानम पंचायत के लोचा लाबरंग बौद्ध मंदिर में देर रात अचानक आग लग गई। इस घटना में मंदिर के दो मंजिला भवन को लाखों रुपये की क्षति पहुंची है। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे एक हजार साल पुराने मंदिर में रखी मूर्तियों और अन्य सामान को बचाया जा सका। पुलिस आग के कारणों की जांच में जुटी हुई है। वहीं ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों ने सरकार और जिला प्रशासन से मंदिर के निर्माण के लिए मदद की गुहार है। गौर हो कि सोमवार सुबह करीब दो बजे पूह खंड की कानम पंचायत के लोचा लाबरंग बौद्ध मंदिर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय गांव में लोसर पर्व चल रहा था। इस वजह से ग्रामीण सोए हुए नहीं थे। गांव के अमृत कुमार नेगी ने सबसे पहले मंदिर में आग लगते हुए देखा और इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। ग्रामीण सूचना मिलते ही पानी और मिट्टी के सहारे आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में दोमंजिला मंदिर भवन में लगी लकड़ी जल गई। इस अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। कानम पंचायत प्रधान कीर्ति नेगी और उपप्रधान जसवंत सिंह नेगी ने बताया कि बौद्ध मंदिर के भीतर रखी गई एक हजार साल पुरानी मूर्तियों को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से भवन के नवनिर्माण के लिए मदद की मांग की है। डीएसपी किन्नौर नवीन जाल्टा ने बताया कि बौद्ध मंदिर कानम में साथ लगते घास के स्टोर से यह आग फैली है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही एडीएम पूह कुलवंत सिंह पोटन ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर भवन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आकलन कर रिपोर्ट सरकार और जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed