{"_id":"b87172f6cbdd6569ea865dd6151881ff","slug":"fire-broke-out-in-shop-at-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से आठ लाख का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से आठ लाख का सामान जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 08 Apr 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
अभी कुल्लू के शांघड़ गांव में आग पूरी तरह शांत भी नहीं हुई थी कि शहर में एक जनरल स्टोर जलकर स्वाह हो गया। दुकान में रखा गया करीब आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। जबकि, फायर विभाग ने समय पर पहुंच कर साथ लगती लकड़ी से बनीं ग्यारह दुकानों को जलने से बचा लिया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक ढालपुर स्थित मदन मोहन कपूर के जनरल स्टोर में शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। इससे दुकान में रखा पूरा सामान जल कर राख हो गया। वहीं, इसकी रात 12.22 बजे फायर ऑफिसर को फोन पर सूचना मिली कि ढालपुर में एक दुकान में आग लग गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फायर अधिकारी एवं आठ कर्मचारी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे तक मशक्कत के बाद साथ लगती 11 दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
जिला फायर अधिकारी सेस राम ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारण करीब आठ लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। इधर, एसडीएम ने दस हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है। जबकि, नुकसान की रिपोर्ट बनाई जा रही है। उधर, डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।