फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire broke out in moving truck in bilaspur, cattle feed ashes

बिलासपुर: चलते ट्रक में भड़की आग, पशु चारा राख

Mon, 24 May 2021 10:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भगेड़/घुमारवीं(बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भगेड़/घुमारवीं(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 May 2021 10:37 PM IST
सार

ट्रक पशु चारे से लदा हुआ था। ट्रक में लदा हुआ पशु चारा जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
fire broke out in moving truck in bilaspur, cattle feed ashes
ट्रक और एंबुलेंस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं के कस्बा मोहड़ा में चलते ट्रक में आग लग गई। चालक ने हिम्मत दिखाई और ट्रक को एक किमी आगे बोर वैल तक ले गया। जहां ट्रक में लगी आग को काबू कर लिया गया। गुग्गा मोहड़ा में यह हादसा हुआ। ट्रक पशु चारे से लदा हुआ था। ट्रक में लदा हुआ पशु चारा जलकर राख हो गया। इस हादसे में ट्रक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गांव डंगार का रहने वाला व्यक्ति खुंगण में पशु चारा लेने आया था। इस व्यक्ति के ससुराल इसी गांव में बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रक में घास भरा गया और डंगार के लिए रवाना हो गया। ट्रक गांव मोहड़ा पहुंचा तो घास को आग लग गई। चालक ने ट्रक को रोका। स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। उन्होंने ट्रक पर पानी डालना शुरू किया लेकिन यह प्रयास नाकाफी था। तभी स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर आगे बोरवैल मालिक को फोन कर दिया। ट्रक चालक ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक को बोर वैल तक पहुंचाया। जहां पर लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


स्टार्ट करते ही एंबुलेंस के इंजन में लगी आग
उधर, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। एंबुलेंस में आग लगती देख आसपास के लोग घबरा गए। लेकिन चालक की सूझबूझ के चलते आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही चालक ने एंबुलेंस को स्टार्ट किया तो गाड़ी के इंजन ने आग पकड़ ली। एंबुलेंस में आग लगती देख आसपास खड़े लोग दूर भागने लगे। लेकिन एंबुलेंस के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए झट से गाड़ी के बोनट को खोला और आग पर काबू पाया। हादसे के समय एंबुलेंस में चालक अकेला ही मौजूद था। अग्निकांड की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed