फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire broke out in Kinnaur's Nalig temple

Kinnaur: कुलदेव नारायण मंदिर में आग से लाखों की मूर्तियां, नकदी, करोड़ों का सोना-चांदी, रथ राख

Fri, 14 Apr 2023 08:49 PM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर) Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 14 Apr 2023 08:49 PM IST
सार

आग से चार अष्टधातु की मूर्तियों को नुकसान हुआ है, वहीं 12 मूर्तियों समेत अन्य सोने-चांदी का सामान जल गया है।

विज्ञापन
Fire broke out in Kinnaur's Nalig temple
जलकर राख हुआ कुलदेव नारायण मंदिर। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला किन्नौर की रूपी पंचायत के गांव नालिंग-2 में वीरवार रात 10:00 बजे कुलदेव नारायण मंदिर में आग लगने से लाखों की अष्टधातु की मूर्तियां, 3.50 लाख रुपये नकदी, करोड़ों का सोना-चांदी और रथ समेत पूरा मंदिर राख हो गया। आग बुझाते समय दो लोग झुलस गए। शुक्रवार सुबह नौ बजे तक रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची, जिस कारण करोड़ों का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत प्रधान रामेश्वर नेगी ने बताया कि आग से चार अष्टधातु की मूर्तियों को नुकसान हुआ है, वहीं 12 मूर्तियों समेत अन्य सोने-चांदी का सामान जल गया है। आग बुझाते समय स्थानीय निवासी नरेश के हाथ और करतार नेगी की टांग झुलस गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि सूचित करने के बाद भी समय पर प्रशासन की ओर से मौके पर कोई नहीं पहुंचा। उधर, एसडीएम भावानगर विमला वर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात मिलते ही तहसीलदार निचार चंद्र मोहन और चिकित्सकों का दल शुक्रवार सुबह मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की टीम को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दे दिए हैं।

यह सामान जलकर हुआ राख
1. 3,50000 रुपये नकदी
2. एक किलो सोना
3. अष्टधातु मूर्तियां
4. साढ़े सात किलो चांदी की मूर्तियां
5. चांदी की मुरली
6. रथ, वाद्ययंत्र, सोने-चांदी की छड़ियां
8. छतर
9. चांदी का ढोल
10. 6 तोला सोने का कलश
11. करनाल 12 किलो
12 हार्नसिंगा तांबे का 25 किलो
13. चांदी की शहनाई 1.5 किलो
14. अष्टधातु की घंटियां और कांसे की थालियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed