{"_id":"609a6ce48ebc3ed6dd50a84d","slug":"fire-broke-out-in-four-room-house-after-lpg-cylinder-burst-owner-burnt-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: एलपीजी सिलिंडर फटने से लगी आग, घर राख, जिंदा जला मकान मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: एलपीजी सिलिंडर फटने से लगी आग, घर राख, जिंदा जला मकान मालिक
Tue, 11 May 2021 05:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 May 2021 05:45 PM IST
सार
घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 15 हजार की राशि जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना है कि सिलिंडर फटने से आग लगी है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर सहायता दे दी गई है।
विज्ञापन
मकान जलकर राख।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग की पंचायत थाच थर्मी के कमांद गांव में सिलिंडर फटने से चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया। एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय मकान मालिक की भी जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार करसोग घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 15 हजार की राशि जारी की गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने जैसे ही मकान की छत से धुआं निकलते देखा तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
देखते ही देखते चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में मकान मालिक झांसीलाल की जलकर मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी। इसके बाद अग्निशमन वाहन भी घटनास्थल पर पहुंच गया और तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन तब तक पूरा मकान जलकर राख हो चुका था। इस मकान में झांसी लाल अकेला ही रहता था, जबकि उसका परिवार दूसरी जगह मकान में रहता था। तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना है कि सिलिंडर फटने से आग लगी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। झांसीलाल खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन