{"_id":"5de8f0bb8ebc3e54ab56a099","slug":"fire-broke-out-in-bilaspur-dc-office-rla-branch-records-reduced-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर डीसी कार्यालय में भड़की आग, आरएलए शाखा का रिकॉर्ड राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर डीसी कार्यालय में भड़की आग, आरएलए शाखा का रिकॉर्ड राख
Thu, 05 Dec 2019 05:27 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Dec 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के जिला बिलासपुर में डीसी ऑफिस परिसर में आग भड़क गई, जिससे आरएलए ब्रांच में रखा रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड राख हो गया है। यह घटना बुधवार रात 2:30 बजे की है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रात को डीसी ऑफिस परिसर से धुआं उठते देख चौकीदारों ने अग्निशमन विभाग को फोन किया। अग्निशमन विभाग की टीम ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एसपी बिलासपुर के कार्यालय की बगल में ही रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस अथॉरिटी बिलासपुर का पुराना कार्यालय था। यहां पर तमाम लाइसेंस से जुड़ा हुआ रिकॉर्ड था। आग से पूरा रिकॉर्ड राख हो गया है।
विज्ञापन
पिछले महीने भी कार्यालय में आग भड़की थी, उस दौरान सारे कार्यालय की इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप हो गई थी। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।