फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire broke out in an industry located in Katha, Baddi, workers evacuated safely

Solan News: काठा में एक दवा कंपनी में आग से लाखों का नुकसान, आग लगते ही कामगारों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

Wed, 14 May 2025 08:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 May 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in an industry located in Katha, Baddi, workers evacuated safely
बद्दी के काठा स्थित उद्योग में भड़की आग। - फोटो : संवाद

बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र काठा में आग से एक फार्मा कंपनी में लाखों रुपये का कच्चा, तैयार माल और पैकिंग मैटीरियल जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। आग लगते की कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। देर शाम तक पूरी तरह से काबू पाया गया। बुधवार सुबह 11:00 बजे अचानक काठा स्थित अलायंस बायोटेक कंपनी में आग लग गई। कंपनी की दूसरी मंजिल में स्टोर में सबसे पहले आग लगी। कंपनी के कामगार मनीष ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाडियां मौके पर पहुंचीं और आग आग पर पानी डालना शुरू किया। आग को फैलता हुआ देख वर्धमान, बिरला और नालागढ़ से भी फायर टेंडर बुलाए गए। आग से कंपनी के तैयार, कच्चा माल व पैकेजिंग मेटीरियल जल कर राख हो गया।

विज्ञापन

 

कंपनी के संचालक शिशिर गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही कंपनी में फायर टेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग तेजी से भड़क गई और दमकल विभाग को मौके पर बुलाना पड़ा। उन्होंने बताया कि नुकसान का जायजा आग बुझने के बाद लिया जाएगा। दमकल विभाग के फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि सूचना मिलते ही वह दो फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन आग को तेजी से फैलता देख कर बिरला, वर्धमान और नालागढ़ से फायर टेंडर मंगाए गए। दोपहर 4:00 बजे तक आग को काबू तो कर लिया था लेकिन अभी पूरी तरह से नहीं बुझी। उन्होंने साथ लगती कंपनी को सुरक्षित बचा लिया। उधर, बद्दी के थाना प्रभारी देवराज ठाकुर ने बताया कि वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। कंपनी में आग लगते ही सायरन बज गया था और सभी कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed