{"_id":"68a81ab9ac0ad586980c157b","slug":"fire-broke-out-in-a-tyre-shop-in-taradevi-loss-of-lakhs-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: तारादेवी में टायर की दुकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: तारादेवी में टायर की दुकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान
Fri, 22 Aug 2025 06:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:07 PM IST
सार
शिमला के तारादेवी में गोयल मोटर्स के नलदीक एक टायर की दुकान में शुक्रवार अल सुबह अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन
तारादेवी में टायर की दुकान में भड़की आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के तारादेवी में गोयल मोटर्स के नलदीक एक टायर की दुकान में शुक्रवार अल सुबह अचानक आग भड़क गई। जब आग की लपटें जब दुकान की छत से निकलने लगीं तो सामने की कॉलोनी में रह रहे लोगों का ध्यान उस ओर गया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया। माैके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग से सैनी टायर्स नामक दुकान में लाखों की मशीनें और टायर जलकर रख हो गए। सेब सीजन के कारण रातभर ट्रैफिक की वजह से दमकल विभाग की टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी समय लग गया। दुकान के मालिक से मिली जानकारी के मुताबिक दुकान में लगभग 12 से 15 लाख के टायर और आधुनिक मशीनें थीं जो आग लगने से जल चुकी हैं।
विज्ञापन