{"_id":"63f33293799720e95b0e3836","slug":"fire-broke-out-in-a-two-storey-house-loss-of-rs-10-lakh-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कुमारसैन के कचेड़ी में दो मंजिला मकान जला, 10 लाख की संपत्ति का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कुमारसैन के कचेड़ी में दो मंजिला मकान जला, 10 लाख की संपत्ति का नुकसान
Mon, 20 Feb 2023 06:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Feb 2023 06:44 PM IST
सार
कुमारसैन तहसील के अंतर्गत ओडी के नजदीक कचेड़ी गांव में सोमवार सुबह दोमंजिला मकान में आग लग गई। इस घटना में करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
दो मंजिला मकान में भड़की आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिमला जिले की कुमारसैन तहसील के अंतर्गत ओडी के नजदीक कचेड़ी गांव में सोमवार सुबह दोमंजिला मकान में आग लग गई। इस घटना में करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम, कुमासैन पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 5:30 बजे जियालाल पुत्र इंद्र सिंह और शारदा देवी पत्नी रतनदास के मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने ही अग्निशमन केंद्र कुमारसैन से टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
इसके अलावा थाना कुमारसैन की टीम और स्थानीय लोगों ने भी मिलकर आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। इस अग्निकांड में घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। प्रारंभिक छानबीन में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है। राजस्व विभाग के मुताबिक अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने फौरी तौर पर राहत के तौर पर प्रभावित परिवारों को 10,000 रुपये, तिरपाल, राशन और कंबल वितरित किए हैं। तहसीलदार कुमारसैन रमेश सिंह राणा ने बताया कि प्रांरभिक जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन