{"_id":"63ec5b70d2db1e155908a2d9","slug":"fire-broke-out-in-a-two-storey-house-in-jangla-todsa-one-dead-and-seven-scorched-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दो मंजिला मकान में लगी आग, परिवार के सात लोग झुलसे, 12 साल के किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दो मंजिला मकान में लगी आग, परिवार के सात लोग झुलसे, 12 साल के किशोर की मौत
Wed, 15 Feb 2023 06:50 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:50 PM IST
सार
आग घर की निचली मंजिल के एक कमरे में भड़की। दूसरी मंजिल के कमरों में सो रहे परिवार के सदस्यों को धुंए से घुटन महसूस होने पर सभी ने बाहर भागने का प्रयास किया तो घर के दरवाजे आग की लपटों से घिर चुके थे।
विज्ञापन
आग से घर का सारा सामान जलकल राख हो गया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू के टोडसा गांव के एक घर में भीषण आग लग गई। घटना में परिवार के सात लोग आग से झुलस गए और 12 साल के किशोर की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टोडसा गांव में लकड़ी से बने दो मंजिला मकान में मंगलवार रात करीब साढे़ ग्यारह बजे आग लग गई।
विज्ञापन
घटना के वक्त परिवार के सात सदस्य कमरों में सो रहे थे। आग घर की निचली मंजिल के एक कमरे में भड़की। दूसरी मंजिल के कमरों में सो रहे परिवार के सदस्यों को धुंए से घुटन महसूस होने पर सभी ने बाहर भागने का प्रयास किया तो घर के दरवाजे आग की लपटों से घिर चुके थे।
विज्ञापन
लपटों के बीच भागते समय परिवार के सभी लोग झुलस गए। 12 साल का पवन पुत्र दीपन लाल आग और धुंए के बीच अंदर फंस गया। कड़ी मशक्कत से लोगों ने पवन को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने से पवन ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने के प्रयास किए।
विज्ञापन
चिड़गांव व रोहडू से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे। तब तक घर अंदर से पूरी तरह जल गया था। दीवारों से बाहर आग को फैलने से रोका गया है। घायलों में दीपन लाल व उसकी माता सुरती देवी को सिविल अस्पताल रोहडू से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। सोहन लाल व उनकी पौत्री प्रिया का सिविल अस्पताल रोहडू में उपचार चल रहा है। दो आंशिक तौर पर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।
प्रशासन की ओर से एसडीएम रोहडू सन्नी शर्मा ने कहा प्रभावित परिवार को 20-20 हजार रुपये की राहत, कंबल, कपड़े व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवा दिया है। नुकसान के आकलन को टीम तैनात की है। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की सरकार की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी।