{"_id":"66f27b85e2f3347032039e8a","slug":"fire-broke-out-in-a-solar-cell-manufacturing-industry-in-katha-loss-of-60-lakhs-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: काठा में सोलर सेल बनाने वाले उद्योग में भड़की आग, 60 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: काठा में सोलर सेल बनाने वाले उद्योग में भड़की आग, 60 लाख का नुकसान
Tue, 24 Sep 2024 02:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:12 PM IST
सार
उद्योग में कार्यरत रामलाल ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे के भीतर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
काठा में सोलर सेल बनाने वाले उद्योग में भड़की आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा स्थित सोलर सेल बनाने वाले जुपिटर इंटरनेशनल उद्योग के यूनिट-1 में मंगलवार सुबह 5:00 बजे आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। उद्योग में अपग्रेडेशन का कार्य चल रहा था। उद्योग बंद था, लेकिन लाखों रुपये का तैयार माल पड़ा हुआ था। उद्योग में कार्यरत कर्मचारी रामलाल ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 3:00 घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
उद्योग के यूनिट में विस्तारीकरण का कार्य चल रहा था। यहां पर पुरानी मशीनों के स्थान पर नई मशीनें लगनी हैं। आग यूनिट के दूसरे व तीसरे फ्लोर में लगी। कंपनी के अपने हाईड्रेंट से पानी डालकर आग को बुझाना शुरू कर दिया था। दमकल विभाग ने कंपनी के कामगारों के साथ मिल कर आग पर काबू पाया। उधर, अग्निशमन अधिकारी हेमराज ने बताया कि सुबह 5:00 बजे दमकल कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम तीन गाड़ियों के साथ मौके पर रवाना हुईं और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उद्योग की दो मंजिलों में स्टोर है, जहां पर तैयार व कच्चा माल रखा हुआ था। आग से सोलर सेल का तैयार व कच्चा माल पूरी तरह से जल गया, जिससे लगभग 60 लाख का नुकसान हुआ है। 5 करोड़ की संपत्ति को बचाया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी खजाना राम ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर आग आवश्यक सुबूत जुटाए।