फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire broke out in a cowshed, a man burnt alive while saving the cattle, accident happened in Jogindernagar

हिमाचल: गोशाला में आग लगने से पिता की जिंदा जलने से मौत, बेटा झुलसा

Fri, 17 May 2024 06:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 May 2024 06:41 PM IST
सार

 मंडी जिले में जोगिंद्रनगर के अलगाबाड़ी गांव में गोशाला में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि बेटा झुलस गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in a cowshed, a man burnt alive while saving the cattle, accident happened in Jogindernagar
मवेशियों को बचाते जिंदा जला व्यक्ति - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जोगिंद्रनगर के अलगाबाड़ी गांव में गोशाला में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि बेटा झुलस गया। शुक्रवार सुबह आग लगने के बाद गोशाला में बंधे पशुओं को बचाते हुए यह घटना पेश आई। पुलिस, दमकल और स्थानीय प्रशासन की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गोशाला में बंधे मवेशियों को घास डालने के लिए अनिरुद्ध (68) अपनी पत्नी के साथ गए थे। पत्नी गोशाला में अपने कार्य को समेटकर घर लौट आईं। कुछ ही देर बाद गोशाला से जब धुआं उठने लगा तो परिवार के सदस्य चीखते-चिल्लाते मौके पर पहुंचे। बेटे सुरेश कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए सबसे पहले मवेशियों को बाहर निकाला, इस बीच वह भी झुलस गया। मौके पर एकत्रित भीड़ आग पर काबू पाने में जुट गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


जब आग नहीं बुझी तो दमकल विभाग की टीम को बुलाना पड़ा। करीब 12 बजे दमकल विभाग ने जब राहत और बचाव कार्य शुरू किया तो गोशाला के ऊपरी भाग में अनिरुद्ध का जला हुआ शव बरामद हुआ, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। अनिरुद्ध के गोशाला के अंदर होने की जानकारी किसी को नहीं थी, इसलिए उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार गोशाला में धुएं के दौरान दम घुटने से मौत हुई है। इसके बाद आग की लपटों में अनिरुद्ध जल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा ने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने आग लगने के कारण जानने के लिए साक्ष्य जुटाए हैं। प्रशासन प्रभावित परिवार को नियमों के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगा। वहीं, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। शव का पोस्टमार्टम पुलिस की निगरानी में करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed