दो मंजिला मकान में अचानक भड़की आग, परिवार ने ऐसे बचाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले के उपमंडल करसोग में मतेहल गांव में लकड़ी से बना दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड की यह घटना शुक्रवार देर रात आठ बजे घटी। चार कमरों का यह मकान महिला मुन्नी देवी का बताया जा रहा है।
इसमें किसी जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन आग से मकान के अंदर रखा हुआ पूरा सामान राख हो गया। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि किसी को भी घर से सामान बाहर निकालने का कोई मौका नहीं मिला।
सूचना मिलते ही प्रशासन सहित अग्निशमन और पुलिस की टीम तुरंत प्रभाव से मौके के लिए रवाना हो गए। इस दौरान प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 20 हजार की फौरी राहत जारी कर दी है।
इस वजह से लगी आग
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 8:00 बजे घर में वृद्धा सहित बच्चे मौजूद थे। जैसे ही इन्होंने मकान से धुआं उठते देखा सभी तुरंत बाहर निकल गए, लेकिन मकान के रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
इस मकान में मुन्नी देवी सहित इसके दो बेटे अपने परिवार के साथ रहते हैं। राजस्व विभाग के पटवारी घटनास्थल पर पहुंच गए और नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है। प्रभावितों के अनुसार करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
प्रधान ग्राम पंचायत मतेहल रतिराम ने कहा कि प्रभावित परिवार के पास रहने के लिए कोई मकान नहीं बचा है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टि में यह अग्निकांड शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है। मामले की जांच की जा रही है