फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fire broke in Cosmetic industry store, loss of millions of rupees

कॉस्मेटिक उद्योग के स्टोर में भड़की आग, लाखों रुपये का नुकसान

Fri, 22 May 2020 06:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब ( सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब ( सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 May 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
fire broke in Cosmetic industry store, loss of millions of rupees
कॉस्मेटिक कंपनी के स्टोर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के रामपुरघाट में कॉस्मेटिक कंपनी के स्टोर में आग भड़क गई। शुक्रवार को दोपहर बाद कंपनी के स्टोर में आग की लपटें और धुआं उठता नजर आया। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस थाना पुरुवाला को दी गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाख्नों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।

विज्ञापन


आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अग्निशमन विभाग की टीम के साथ-साथ कंपनी के कर्मचारियों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। अग्निशमन विभाग की टीम ने कई घंटों के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कंपनी के स्टोर में रखा सारा का सामान राख हो गया है। उधर, पुरुवाला थाना प्रभारी विजय रघुवंशी ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग और पुलिस थाना से टीम मौके पर पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed