फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fire breaks out in rohru chirgaon shimla himachal pradesh houses gutted

शिमला के चिड़गांव में दो मंदिर और सात घर राख, जिंदा जली बुजुर्ग

Sun, 26 Apr 2020 02:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Apr 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
fire breaks out in rohru chirgaon shimla himachal pradesh houses gutted
दुघियानी गांव में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

शिमला जिले की चिड़गांव तहसील के डूगयाणी गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे आग लगने से दो मंदिर और सात मकान राख हो गए। इस भीषण अग्निकांड में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोधामणी पत्नी भगवान दास जिंदा जल गई, जबकि लोगों का करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हो गया। कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन के बीच भीषण अग्निकांड ने 17 परिवारों के सिर से छत छीन ली है। आग से थंबर देवता और बालथरू देवता के मंदिर भी जलकर राख हो गए हैं।

विज्ञापन


अब बेघर हुए लोगों के लिए खाने-पीने और ठहरने की समस्या बन गई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम रोहड़ू से घटनास्थल को रवाना हुई, लेकिन सड़क खस्ताहाल होने से गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। बाद में सड़क को जेसीबी से ठीक करवाकर दमकल गाड़ी घटनास्थल तक पहुंचाई, जिससे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन



इसके बाद जुब्बल से भी एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। सबसे पहले आग सरदार सिंह के मकान से सुलगी और साथ लगते सात मकानों को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने एक घर को तोड़कर बीच में खाई बना दी, जिससे आग आगे के घरों में नहीं पहुंची। पावर स्प्रेयर और बाल्टियों से पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा, डीएसपी सुनील नेगी, तहसीलदार चिड़गांव नरोत्तम गौड और थाना प्रभारी चिड़गांव अश्वनी ठाकुर दल-बल समेत मौके पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उधर कुल्लू में भी दो घर जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed