फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire breaks out in kotla village of kullu himachal pradesh 80 houses gutted.

वीडियो: धूं-धूं कर जल गया पूरा गांव, हर तरफ चीख पुकार

Mon, 16 Nov 2015 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/बंजार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/बंजार Updated Mon, 16 Nov 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in kotla village of kullu himachal pradesh 80 houses gutted.

हिमाचल के कुल्लू जिले की सैंज घाटी के कोटला गांव में आग की चपेट में पूरा का पूरा गांव आ गया । गांव में आग इस कदर भड़की है कि पूरा गांव देखते ही देखते आग में समा गया। वहीं गांव में स्थित तीन मंदिर भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। लोगों के घरों में रखे सिलेंडर फटने से घरों के पास जाना भी किसी खतरे से कम नहीं है।

विज्ञापन


प्रारंभिक सूचना के अनुसार आग पहले घास को लगी बताई जा रही है। जिसके बाद तेज हवा के कारण आग पूरे गांव फैल गई। 80 से अधिक घर जल चुके बताए जा रहे हैं। वहीं गांव तक सड़क सुविधा न होने के कारण फायर बिग्रेड की गाड़ी भी गांव तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन


लोगों ने नलों के पानी और मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास जरूर किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद आग इतनी भड़क गई कि लोग अब तमाशा देखने के अलावा कोई और कोई कुछ नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग करीब शाम 5 बजे लगी बताई जा रही है। वहीं हादसे के समय गांव में एक देवली भी हो रही थी। सूचना मिलते ही बंजार से प्रशासन का दल एसडीएम के नेतृत्व में मौके पर रवाना हो गया। गांव में 80 परिवार बेघर हो चुके है।

जबकि तीन देवताओं के मंदिर भी जल कर स्वाह हो चुके है। देवता बड़ा छमाहू, छामणी, धमाणी, छामाहू और बुहणी देवता के मंदिर जल कर राख हो गया है। एसडीएम बंजार अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस और फायर के जवान को मौके पर है। उन्होंने कहा कि आग इतनी भड़की हुई है की अभी इस पर काबू पाना मुश्किल है।


उन्होंने कहां कि अभी तक नुकसान पता नहीं लग पाया है। आगजनी की घटना का उस वक्त हुई जब गांव के लोग अपने काम से बाहर गए थे। बताया जा रहा है कि कई पशु भी जिंदा जल गए हैं। जबकि कुछ बच्चों के भी घरों के अंदर होने की संभावना है। लेकिन इसकी अभी कोई अधिकारीक पुष्टि नहीं है।
क्लिक कर देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed