{"_id":"6243fdfefebbcc62b61b87be","slug":"fire-breaks-out-in-himachal-electricity-board-switchyard-at-joginder-nagar-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: बिजली बोर्ड के स्विच यार्ड में लगी आग, ट्रांसफॉर्मर जला, घर भी चपेट में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: बिजली बोर्ड के स्विच यार्ड में लगी आग, ट्रांसफॉर्मर जला, घर भी चपेट में आया
Wed, 30 Mar 2022 12:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:22 PM IST
सार
बिजली बोर्ड के डिविजन कार्यालय के साथ 33 केवी के स्विच यार्ड में पहले एक बड़ा धमाका हुआ। इसके बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई और ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जल गया।
विज्ञापन
स्विच यार्ड में भड़की आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोगिंद्रनगर में उस समय अफरा-तरफ मच गई जब सुबह बिजली बोर्ड के डिवीजन कार्यालय के साथ 33 केवी के स्विच यार्ड में अचानक आग लग गई। आग के कारण बिजली बोर्ड को लाखों का नुकसान हुआ है। इस घटना में एक ट्रांसफार्मर जल गया है। इसके साथ लगते घर को भी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि शहर के रेलवे स्टेशन के नजदीक बिजली बोर्ड के डिविजन कार्यालय के साथ ही स्विच यार्ड में पहले एक बड़ा धमाका हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई और ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एसडीओ शिव कुमार ने बताया कि घटना में बिजली का एक ट्रांसफार्मर राख हो गया और साथ लगते रितेश भारद्वाज के मकान को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन