फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire breaks out in a moving car near Kotropi, turns into ashes within minutes

Mandi News: कोटरोपी के पास चलती कार में भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर हुई राख

Wed, 20 Mar 2024 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, पधर (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, पधर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Mar 2024 06:14 PM IST
सार

मंडी जिले के कोटरोपी के पास बधवार दोपहर चलती कार में आग लग गई। चंद मिनट में कार जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
Fire breaks out in a moving car near Kotropi, turns into ashes within minutes
चलती कार में भड़की आग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कोटरोपी के पास बधवार दोपहर चलती कार में आग लग गई। चंद मिनट में कार जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्चमार्ग में पधर के कोटरोपी स्थित संदवाड़ी मोड़ के पास यह हादसा हुआ। चलती कार में अचानक आग भड़क गई। कार में सवार पर्यटक राजस्थान के जयपुर से हिमाचल घूमने आए थे। पर्यटक धर्मशाला से वापस कुल्लू-मनाली की ओर जा रहे थे। अचानक ही कार में आग लग गई। कार में सवार दोनों यात्री मुस्तैदी से बाहर निकले। इसके बाद कार चंद मिनटों में ही जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम वहां भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई बताई जा रही है। राजस्थान के जयपुर निवासी कार सवार अरुण चौधरी और अमन यादव ने बताया कि वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बीते सोमवार को ही हिमाचल घूमने आए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

चिंतपूर्णी ज्वालाजी कांगड़ा होते हुए मंगलवार को धर्मशाला निवासी दोस्त पुष्कर धीमान के पास ठहरे हुए थे।  आज पुष्कर के साथ कुल्लू मनाली का कार्यक्रम था। कोटरोपी के संदवाडी मोड़ के पास अचानक कार की ब्रेक लगना बंद हो गई। कार को मुश्किल से हैंडब्रेक के सहारे सड़क किनारे खड़ा करते ही आगे बोनट में चिंगारी उठने लगी। दोनों दोस्त मुस्तैदी से खिड़की खोलकर बाहर निकले। गाड़ी एकदम चारों ओर से आग की लपटों से घिर गई और 20 मिनट के भीतर जलकर राख हो गई। इस दौरान सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। अमन यादव ने बताया कि निसान  मोटर की डीजल वर्जन कार उन्होंने वर्ष 2013 में ही खरीदी थी। आज मंडी में रात्रि विश्राम करने के बाद गुरुवार को कुल्लू मनाली और रोहतांग जाने की योजना बनाई थी जो अब धरी की धरी रह गई। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि कोटरोपी के पास अचानक आग लगने से कार के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed