{"_id":"63c7a6a2aa5ce75966416b52","slug":"fire-breaks-out-at-under-construction-building-in-panthaghati-shimla-himachal-pradesh-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: टिंबर सेल डिपो, हार्डवेयर स्टोर में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: टिंबर सेल डिपो, हार्डवेयर स्टोर में आग से लाखों का नुकसान
Wed, 18 Jan 2023 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:41 PM IST
सार
पांच मंजिला तेज सिंह ठाकुर के निर्माणाधीन भवन की धरातल मंजिल पर सुरेंद्र शर्मा के टिंबर सेल डिपो से आग भड़की, जो पहली मंजिल में फैल गई।
विज्ञापन
हार्डवेयर की दुकान में लगी आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिमला शहर के पंथाघाटी इलाके में एक भवन में बने टिंबर सेल डिपो और एक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से करीब 35 लाख का सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार देर रात 1:41 बजे भड़की इस आग की सूचना मिलने पर छोटा शिमला फायर स्टेशन से बचाव दल मौके पर पहुंचा। करीब सात घंटे बाद शहर के तीनों फायर स्टेशनों से पहुंचे 30 से अधिक जवानों और अग्निशमन अधिकारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
उन्होंने घटना स्थल के बाहर रखी करीब 20 लाख की लकड़ी और साथ लगते रिहायशी मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंचे छोटा शिमला के फायर आफिसर भगत राम ठाकुर ने बताया कि आग की सूचना के बाद तीनों फायर स्टेशनों से आग की स्थिति को देखकर दस अग्निशमन वाहनों के साथ इस पर काबू करने का प्रयास किया गया। जानकारी के मुताबिक पांच मंजिला तेज सिंह ठाकुर के निर्माणाधीन भवन की धरातल मंजिल पर सुरेंद्र शर्मा के टिंबर सेल डिपो से आग भड़की, जो पहली मंजिल में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद आग खिड़की दरवाजे बनाने की वर्कशॉप में फैल गई। इसमें टीक, साल आदि के बने खिड़की दरवाजे प्लेनर सहित सामान जल गया, वहीं पहली मंजिल के आधे भाग और दूसरी मंजिल में राजन सेठ के हार्डवेयर स्टोर की रखीं पानी की टंकियां, पाइपें, केबल के रोल सहित हार्डवेयर का अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
आग इतनी भयानक थी कि मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के जवानों और अधिकारियों को भी आग को काबू करने में सात घंटे का समय लग गया । सुबह नौ बजे तक आग को पूरी तरह से शांत किया जा सका। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश शर्मा सहित तीनों स्टशनों से 17 जवान, चार अग्रसर प्रशामक, दस चालकों के सहित मुख्य अग्निशमन अधिकारी मौके पर बचाव कार्य में जुटे रहे।