{"_id":"1a5a9e3ebbc7a35d4ce4a7e2c5f389f4","slug":"fire-at-una-gurudwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना के गुरुद्वारा शहीदां में आग ने मचाई अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना के गुरुद्वारा शहीदां में आग ने मचाई अफरा तफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 06 Jun 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना क्षेत्र के टक्का रोड स्थित गुरुद्वारा शहीदां सिंहा की दूसरी मंजिल के एक कमरे में अचानक आग भड़क गई। इससे कमरे में रखी धार्मिक सामग्री जलकर राख हो गई। घटना में एक एसी भी आग की भेंट चढ़ गया। घटना के दौरान गुरुद्धारा के नीचे समागम चल रहा था और सैकड़ों की संख्या में संगत गुरू का नाम जप रही थी। आग की लपटें देख लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
मंजर देख महिलाओं के आंसू निकल गए। उन्होंने गुरु नाम जपना शुरू कर दिया। आगजनी का मुख्य कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मियों ने स्थानीय युवकों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर, सदर ऊना थाना के एसएचओ शेर सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना के दौरान गुरुद्वारे के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन
आगजनी में हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार टक्का रोड स्थित गुरुद्वारा शहीदां सिंहा में देर सायं अचानक ही एक कमरे में आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते रौंद रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों व संगतों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
मामले की सूचना अग्निशमन विभाग ऊना को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया एवं स्थिति को नियंत्रण में किया। आग इतनी भयंकर थी कि अग्रिशमन की दो गाडि़यों को मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचना पड़ा, तब जाकर आग की स्थिति को काबू में किया गया।
आग की इस घटना में कमरे में रखा सारा धार्मिक सामान सहित अन्य कीमती सामान जलकर आग की भेंट चढ़ गया। अग्निशमन केंद्र ऊना के प्रभारी राज सिंह राणा ने बताया कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझा दिया है।