फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire at kullu naggar village.

कुल्लू में फिर आगजनी, तीन मंजिला मकान राख

Tue, 01 Dec 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू) Updated Tue, 01 Dec 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
fire at kullu naggar village.

कुल्लू के नग्गर में सोमवार को तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। जिले में एक के बाद एक अग्निकांड की घटनाएं हो रही हैं। एक माह के भीतर यह छठा अग्निकांड है। इसमें लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई है। आग की अभी तक की घटनाओं में करोड़ों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ चुकी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11.45 बजे रोशन लाल और कोमल प्रकाश के मकान में अचानक आग लग गई। लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, आग की लगने की सूचना मनाली फायर ब्रिगेड को भी दी गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


लेकिन मकान लकड़ी का होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते तीन मंजिला मकान जल कर राख हो गया। इस आग की घटना में करीब छह लाख का नुकसान आंका गया है। जबकि, करीब तीन लाख की संपत्ति को फायर ब्रिगेड की टीम बचाने में सफल रही। हादसे के समय कमान में राजकुमार, मईला बहादुर और बुद्ध राम किराये पर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों लोगों की भी करीब 85 हजार रुपये की संपत्ति आग की भेंट चढ़ चुकी है। इधर, फायर उप स्टेशन मनाली के प्रभारी कमल स्वरूप ने बताया कि हादसे में तीन मंजिला कमान जलकर राख हुआ है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में करीब छह लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। उधर, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed