फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire at kangra stationary store.

कांगड़ा शहर में आग से स्टेशनरी का गोदाम राख

Tue, 05 May 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Tue, 05 May 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
fire at kangra stationary store.

कांगड़ा शहर के मुख्य बाजार में स्टेशनरी का तीन मंजिला गोदाम भीषण आग की चपेट में आने से राख हो गया। अग्निकांड से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। दमकल विभाग को घटना की सूचना करीब साढ़े दस बजे मिली। गोदाम से निकलते भयंकर धुएं से दहशत में आए कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें खाली कर दीं।

विज्ञापन


घटनास्थल के साथ आईपीएच विभाग के हाइड्रेंट के भी प्वाइंट ने काम नहीं किया। हाइड्रेंट काम करते तो आग पर काबू पाने में जुटे दमकल विभाग और स्थानीय लोगों को और आसानी होती। घटनास्थल पर यह भी चर्चा रही कि बाजार में कंकरीट की सड़क बनने के बाद हाइड्रेंट ही ढक दिए गए हैं। देर शाम तक गोदाम में लगी आग बुझाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दुकान मालिक सुबह जैसे ही दुकान पर आया और गोदाम का ताला खोलकर मेन स्विच ऑन किया तो भीतर धुआं निकल रहा था। इतने में आग बेकाबू हो गई। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। पहले कांगड़ा से दो गाड़ियां पहुंचीं। गोदाम में बढ़ती आग को देख कोई बड़ी घटना होने के अंदेशे के चलते धर्मशाला और पालमपुर से भी गाड़ियां मंगवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोग और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मुंह पर रुमाल बांधकर आग को बुझाने में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा स्टेशनरी, स्पोर्ट्स, प्रिंटिंग प्रेस मैटिरियल था। मौके पर पहुंचे एसडीएम आदित्य नेगी, तहसीलदार प्रेम शर्मा ने करीब चार घंटे तक घटनास्थल पर खड़े रहकर आग पर काबू पाने के दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed