{"_id":"5ee907fc8ebc3e42e6731701","slug":"fir-shimla-news-sml335796098","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पीड़ित का इलाज करने पर निजी क्लीनिक के डाक्टर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पीड़ित का इलाज करने पर निजी क्लीनिक के डाक्टर पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत पंचायत बढल ठोर में दिल्ली से लौटे व्यक्ति को दवाई देने और जानकारी छिपाने के आरोप में एक क्लीनिक संचालक के खिलाफ पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह मुकद्दमा जिला प्रशासन के निर्देश के बाद दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बढल पंचायत में एक दंपती छह जून को दिल्ली से लौटा था और होम क्वारंटीन था। इस दौरान करीब 62 साल के व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई। उसने गांव के ही एक व्यक्ति से दवा ली जो बढल में क्लीनिक चलाता है। लेकिन क्लीनिक चलाने वाले व्यक्ति ने इसकी जानकारी न तो पुलिस, न प्रशासन और न ही स्वास्थ्य विभाग को दी। यहां तक पंचायत प्रतिनिधियों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। बाद में व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने दंपती के कोरोना टेस्ट जोनल अस्पताल धर्मशाला में करवाए, जहां पर पति-पत्नी कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए। बताया जा रहा है कि क्लीनिक चलाने वाला व्यक्ति भी उसी दिन से होम क्वारंटीन हो गया था। डीएसपी देहरा रणधीर सिंह और थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।