फेसबुक पर भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त , जिला भाजपा अध्यक्ष संजय सूद समेत कई अन्य नेताओं के खिलाफ टिप्पणी करने पर एक फेसबुक यूजर के खिलाफ थाना बालूगंज में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर गणेश दत्त की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर गई है।
शिकायत में कहा गया है कि इसमें संघ से जुड़े लोगों के बारे में भी अभद्र टिप्पणी की गई है और कई महिला नेताओं के खिलाफ भी टिप्पणियां की गई है। फेसबुक पर यह मेल किसी युवती के नाम से चलाई जा रही है। गणेश दत्त का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम यह कौन है? लेकिन यह उन्हें बदनाम करने के लिए सोची समझी साजिश है।
बता दें कि शिमला शहर से विधायक सुरेश भारद्वाज के अलावा गणेश दत्त और संजय सूद भी टिकट के प्रबल दावेदार हैं। इन दोनों की एक फोटो पोस्ट की गई है, जिसमें इन दोनों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की गई है। इसके अलावा कई तरह की गंभीर टिप्पणियां की गई हैं।
इस कार्यक्रम के जरिए की गई टिप्पणी
नगर निगम के एक पूर्व आयुक्त पर भी छींटाकशी की गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट और पोस्ट देखा जाना आम है लेकिन भाजपा नेता इसे एक साजिश करार दे रहे हैं।
क्या कहते हैं गणेश दत्त
भाजपा नेता गणेश दत्त ने कहा कि यह आईडी कौन चला रहा है इसका पता चलना चाहिए। इसमें अभद्र टिप्पणियां की जा रही है। उनके अलावा संजय सूद , मधु सूद और संघ पर अभद्र छीटाकंशी की गई है। बेवजह उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
वहीं एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि थाना बालूगंज में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि ये उन्हें बदनाम करने की साजिश है।