{"_id":"683fdae4952634723f0687c3","slug":"fir-lodged-against-the-company-making-liquor-for-haryana-in-parwanoo-solan-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: सोलन के परवाणू में हरियाणा के लिए शराब बनाने वाली कंपनी पर दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: सोलन के परवाणू में हरियाणा के लिए शराब बनाने वाली कंपनी पर दर्ज की एफआईआर
Wed, 04 Jun 2025 11:08 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:08 AM IST
सार
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कंपनी को सील किया था। इस कंपनी से हरियाणा के 48 हजार होलोग्राम समेत सात हजार पानीपत के लेवल भी बरामद किए थे, साथ ही कंपनी में 9000 बल्क लीटर ईएनए का स्टॉक भी कम मिला।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परवाणू के सेक्टर-5 में शराब बनाने वाली कंपनी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जांच के लिए एक टीम भी गठित कर दी है। मामला सोमवार का है। इसमें राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कंपनी को सील किया था। इस कंपनी से हरियाणा के 48 हजार होलोग्राम समेत सात हजार पानीपत के लेवल भी बरामद किए थे, साथ ही कंपनी में 9000 बल्क लीटर ईएनए का स्टॉक भी कम मिला। आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने भी इसमें जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राज्य कर एवं आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने कंपनी में सोमवार को दबिश दी। इसमें राज्य कर एवं आबकारी विभाग ( प्रवर्तन ) के अतिरिक्त आयुक्त उज्जवल राणा के नेतृत्व 10 सदस्यीय टीम ने यह छापेमारी की। इस दौरान कंपनी में 9000 बल्क लीटर ईएनए (एक्सट्रा न्यूट्रल एल्कोहल, जिससे शराब बनती है) का स्टाॅक कम बरामद हुआ। इससे स्पष्ट है कि इस ईएनए का हरियाणा राज्य की शराब कंपनी के लिए शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। इस दौरान कंपनी के अंदर से हरियाणा राज्य के 48000 होलोग्राम बरामद हुए। जो शराब की बोतल के ऊपर लगते हैं। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन