फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   FIR against two employees including Palampur Municipal Corporation Mayor

MC Palampur: हिमाचल में पालमपुर नगर निगम मेयर और दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर

Thu, 15 Sep 2022 12:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

पालमपुर नगर निगम की मेयर पूनम बाली ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। ऐसे में उनके खिलाफ क्यों शिकायत दी गई। इसका बेहतर जवाब वही दे सकते हैं, जिन्होंने शिकायत की है।
 

विज्ञापन
FIR against two employees including Palampur Municipal Corporation Mayor
नगर निगम पालमपुर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम पालमपुर में हाउस की कार्यवाही के अहम कागजात गुम होने पर निगम के संयुक्त आयुक्त ने मेयर समेत और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली शिकायत में संयुक्त आयुक्त ने कहा है कि नगर निगम पालमपुर की हाउस कार्यवाही का अहम कागज गुम है। उनका कहना है कि यह कागज उन्होंने कार्यालय में तैनात एक क्लर्क को दिया था, लेकिन वह उन्हें अब नहीं मिला है।

विज्ञापन


उन्होंने इस बारे में क्लर्क से बात की तो उसका कहना था कि यह कागज उन्होंने मेयर के चपरासी के पास भिजवा दिया है, लेकिन यह सरकारी दस्तावेज नहीं मिल रहा है।  यह कैसे गुम हुआ और किसने किया। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। संयुक्त आयुक्त का कहना है कि यह कागज बेहद महत्वपूर्ण है। नगर निगम के कार्यालय से महत्वपूर्ण कागज गुम होने पर अब नगर निगम पर कई सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं। इससे अंदरखाते नगर निगम में सब ठीक नहीं चल रहा है। उधर, थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने संयुक्त आयुक्त की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि यह कागज किसने गुम किया है। इसकी पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


उनसे पूछा जाए, मेरे खिलाफ क्यों दर्ज करवाया मामला : मेयर
पालमपुर नगर निगम की मेयर पूनम बाली ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। ऐसे में उनके खिलाफ क्यों शिकायत दी गई। इसका बेहतर जवाब वही दे सकते हैं, जिन्होंने शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed