फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   FIR against police employees for sending back Agriculture minister ramlal Markanda at Kaza entrance

मंत्री को रोकने पर पुलिस कर्मियों समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस

Fri, 12 Jun 2020 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Jun 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
FIR against police employees for sending back Agriculture minister ramlal Markanda at Kaza entrance
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कृषि मंत्री मारकंडा को काजा के प्रवेश द्वार पर रोककर वापस भेजने के मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस अभी और लोगों की पहचान कर रही है। हाल ही में स्पीति के काजा में सैकड़ों महिलाओं ने क्वारंटीन के नाम पर कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा और उनके स्टाफ की घेराबंदी कर उन्हें काजा में प्रवेश नहीं करने दिया था।

विज्ञापन


उस दौरान कुछ लोगों ने सियासी नारेबाजी भी की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो के आधार पर पुलिस अभी और लोगों की पहचान में जुटी है। एसपी लाहौल-स्पीति राजेश धर्माणी ने बताया कि घटना में संलिप्त करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रास्ता रोकने और सरकारी अधिसूचना के उल्लंघन पर धारा 143 और 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि विरोध प्रदर्शन में पुलिस के अलावा कई अन्य सरकारी कर्मचारी भी शामिल थे।
विज्ञापन


इसकी पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि स्पीति में लोगों ने जिस तरह मंत्री की घेराबंदी की है, वह सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन है। हिमाचल सरकार ने निर्देश जारी कर कहा है कि प्रदेश के कंटेनमेंट एरिया को छोड़ कर आवाजाही करने वालों को क्वारंटीन की जरूरत नहीं है। पुलिस कार्रवाई के बाद स्पीति में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed