फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Financial assistance of 2.09 crores to non-pensioner ex-serviceman in Himachal

हिमाचल में नॉन पेंशनर पूर्व सैनिकों को 2.09 करोड़ की वित्तीय मदद

Wed, 31 Mar 2021 11:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Mar 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance of 2.09 crores to non-pensioner ex-serviceman in Himachal
सांकेतिक तस्वीर

 हिमाचल प्रदेश सरकार ने दूसरे विश्व युद्ध में भाग लेने वाले और अन्य नॉन पेंशनर पूर्व सैनिकों को दो करोड़ नौ लाख सत्तर हजार रुपये की वृद्धावस्था वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई है। यह वित्तीय सहायता एक वर्ष में इन नॉन पेंशनरों को दी गई है। प्रदेश सरकार सूबे के नॉन पेंशनर पूर्व सैनिकों को यह सहायता देती है। दूसरे विश्व युद्ध में भाग लेने वाले 55 नॉन पेंशनरों को दस-दस हजार और अन्य 933 पूर्व सैनिकों व विधवाओं को तीन-तीन हजार प्रतिमाह राशि दी गई है। द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों की विधवाओं को पांच हजार प्रतिमाह सहायता दी गई है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने एक वर्ष  में शहीद हुए सूबे के नौ पूर्व सैनिकों के परिजनों को एक करोड़ पांच लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया है।

विज्ञापन


इनमें से बैटल कैजुअलटी पर 20-20 लाख, जबकि ड्यूटी के दौरान बीमारी से मौत पर पांच-पांच लाख रुपये दिए। वीरता अवार्ड विजेता 162 सैनिकों को 30.29 लाख रुपये दिए गए हैं। पूर्व सैनिक के निधन पर सात हजार रुपये फौरी राहत राशि दी जाती है। सूबे के 236 पूर्व सैनिकों की मृत्यु पर बीते एक वर्ष में परिजनों ने यह सहायता राशि ली है। सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सैनिकों व पूर्व सैनिकों के लिए कई योजनाएं चला हैं। इनमें से नॉन पेंशनरों को वृद्धावस्था वित्तीय सहायता व अनुग्रह अनुदान भी शामिल है। एक वर्ष में यह राशि सहायता स्वरूप दी गई है। केंद्रीय सैनिक बोर्ड के सौजन्य से भी अन्य कई योजनाएं पूर्व सैनिकों के लिए चलाई गई हैं। लाभार्थी इनके लिए आवेदन कर लाभ ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed