फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Final admission list for postgraduate courses released; fees to be deposited by the 25th.

Shimla News: स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की अंतिम प्रवेश सूची जारी, 25 तक जमा होगा शुल्क

Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Final admission list for postgraduate courses released; fees to be deposited by the 25th.
हिमाचल विवि की सब्सिडी और गैर-सब्सिडी सीटों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर दिया है दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 और 2026-28 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अंतिम प्रवेश की घोषणा कर दी है।
विश्वविद्यालय ने सब्सिडी और गैर-सब्सिडी सीटों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को 20 जुलाई से 25 जुलाई तक शुल्क जमा करना होगा। विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश सूची जारी की है। इनमें एमए रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, एमएफए (पहाड़ी लघु चित्रकला), एमबीए-ग्रामीण विकास, एमए शिक्षा कार्यक्रम, मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (एमटीटीएम), एलएलबी प्रथम सेमेस्टर और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) शामिल हैं। अधिकांश पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया है।
विज्ञापन

एमटीटीएम में चयन लिखित परीक्षा, शैक्षणिक उपलब्धि, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया है। एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर दिया है। एमसीए (सब्सिडी सीट) के लिए अभ्यर्थियों का चयन नौ जुलाई 2026 को आयोजित काउंसिलिंग के बाद किया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम प्रवेश है और बाद में किसी भी विसंगति के पाए जाने पर इसमें संशोधन या इसे रद्द किया जा सकता है। विभागीय परिषद को किसी भी अभ्यर्थी का प्रवेश रद्द करने का अधिकार सुरक्षित है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह निर्धारित अंतिम तिथि से पहले शुल्क जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमए रक्षा एवं सामरिक अध्ययन की गैर-सब्सिडी सीटों के अभ्यर्थियों को 20 जुलाई तक शुल्क जमा करना होगा। एमएफए, एमबीए-ग्रामीण विकास, एमए शिक्षा कार्यक्रम और एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। एलएलबी के अभ्यर्थियों को 21 जुलाई को शाम पांच बजे तक शुल्क जमा करना अनिवार्य है। एमटीटीएम के सब्सिडी प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए 24 जुलाई और गैर-सब्सिडी अभ्यर्थियों के लिए 25 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को बैंक चालान की मुद्रित प्रति कार्यालय में जमा करनी होगी। वैकल्पिक रूप से वह ऑनलाइन शुल्क रसीद के साथ रोल नंबर, खेल और पाठ्यक्रम का नाम ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन लिंक https://nstudentportal.hpushimla.in के माध्यम से भी शुल्क जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article