फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   'FYLFOT 28th All India Dance and Drama Competition Abhinay-2014'

700 कलाकार दिखाएंगे 'फिलफोट फोरम' में प्रतिभा

Wed, 04 Jun 2014 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 04 Jun 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
'FYLFOT 28th All India Dance and Drama Competition Abhinay-2014'

शहर की मुरारी मार्केट में फिलफोट फोरम अभिनय-2014 का आगाज हुआ। 28वीं अखिल भारतीय हिंदी लघु नाटक एवं एकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के निदेशक प्रो. राजेंद्र सिंह गिल मुख्यातिथि थे।

विज्ञापन


एडीसी सीपी वर्मा विशेष अतिथि थे। प्रतियोगिता का समापन 9 जून को होगा। इस दौरान मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव मुख्यातिथि होंगे। इसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से 30 टीमों के 700 कलाकार भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


उड़ीसा, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, असम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, कोलकाता, मुंबई, राजस्थान, इंफाल और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के कलाकार पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने रैली निकालकर अपने राज्यों की संस्कृति का प्रदर्शन किया। फोरम के महासचिव योगेंद्र सेठी ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन नौ जून को होगा।

प्रतियोगिता के पहले दिन नृत्य गुरु शिरोमणि नटराज उपाधि से सुशोभित मीन केतन साहू ने गणपति वंदना प्रस्तुत की। मोहिनी और रोहिणी, रिया और श्रेया जग्गी ने सेमी क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।


गंगानगर (राजस्थान) के कलाकारों ने भंगड़ा और नागपुर तथा छत्तीसगढ़ से आए कलाकारों ने लोक नृत्य पेश किया। कार्यक्रम में दो नाटकों का मंचन किया। पहला नाटक टैंडी अकादमी सांबर पुर (उड़ीसा) की ओर से ‘मान्यवर गडभालू’ में मनुष्य जाति जानवरों पर अत्यचार का चित्रण किया गया।

दूसरा नाटक मूमेंट कटक उड़ीसा ने ‘सृजन एवं विध्वंस’ प्रस्तुत किया। इसमें कलाकारों ने महा चक्रवात के बाद बचे हुए लोगों के दुख दर्द को नाटक में दर्शाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed