फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fifth meeting of the budget session today, there is a possibility of uproar

हिमाचल: विधानसभा बजट सत्र की पांचवीं बैठक आज, हंगामे के आसार

Wed, 02 Mar 2022 11:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Mar 2022 11:36 AM IST
सार

प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की पांचवीं बैठक बुधवार सुबह दस बजे शुरू होगी। पौने 11 बजे तक राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इस दौरान हंगामे के आसार हैं। चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे।

विज्ञापन
Fifth meeting of the budget session today, there is a possibility of uproar
हिमाचल विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की पांचवीं बैठक बुधवार सुबह दस बजे शुरू होगी। पौने 11 बजे तक राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इस दौरान हंगामे के आसार हैं। चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे। बुधवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही नहीं होगी। प्रश्नकाल को पढ़ा हुआ समझा जाएगा। चार मार्च को बजट पेश होगा। तीन मार्च को दोपहर बारह बजे विधानसभा में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में बजट भाषण को मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन


तीन दिनों के अवकाश के बाद बुधवार को विधानसभा की बैठक होगी। नियम 130 के तहत विधायक सुभाष ठाकुर भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना के कार्यालय को बिलासपुर में स्थापित करने का प्रस्ताव रखेंगे। इसके बाद शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यान्वयन में हो रही अनियमितताओं पर सदन में चर्चा होगी। कांग्रेस विधायकों विक्रमादित्य सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जगत सिंह नेगी, संजय अवस्थी और इंद्रदत्त लखनपाल की ओर से यह प्रस्ताव रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed