Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fetal echo tests discontinued at KNH; women being referred to Chamiyana.

Shimla News: केएनएच में फीटल इको टेस्ट बंद गर्भवतियों को भेज रहे हैं चमियाना

Thu, 19 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fetal echo tests discontinued at KNH; women being referred to Chamiyana.
गर्भावस्था में 12 किमी के सफर में खाने पर पड़ रहे हैं धक्के, एक दिन में टेस्ट न हो तो दूसरे दिन फिर कतार में करना पड़ता है इंतजार
विज्ञापन

गर्भ में पल रहे बच्चे के धड़कन जांचने के लिए होता है यह टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश में जच्चा-बच्चा की बेहतर देखभाल के लिए सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में गर्भवती महिलाओं को जरूरी जांच के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
अस्पताल में फीटल इको जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं इस जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी कमी है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को फीटल इको जांच करवाने के लिए करीब 12 किलोमीटर दूर अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाना जाना पड़ रहा है। इस दौरान सफर में लगने वाले झटकों से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। फीटल इको जांच के माध्यम से गर्भ में पल रहे बच्चे के दिल की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली का पता लगाया जाता है। गर्भावस्था के दौरान चिकित्सकीय जरूरत के अनुसार यह जांच करवाने की सलाह दी जाती है। पहले यह सुविधा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में उपलब्ध थी लेकिन कार्डियोलॉजी विभाग के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाना में स्थानांतरित होने के बाद गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


अब महिलाओं को इस जांच के लिए चमियाना अस्पताल जाना पड़ रहा है। वहां उन्हें जांच करवाने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता है। दोपहर बाद पहुंचने वाली महिलाओं को कई बार अगले दिन की तारीख दी जाती है। इससे उन्हें दोबारा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं को इससे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। चमियाना जाने के लिए ढली टनल से गुजरने वाली ट्रैवलर गाड़ियां भी अक्सर भरी हुई मिलती हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को सफर के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार आवश्यक फॉर्म पूरा न होने के कारण उन्हें बिना जांच करवाए वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी
कमला नेहरू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस नेगी ने बताया कि फीटल इको जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया है। फिलहाल गर्भवती महिलाओं को फीटल इको जांच के लिए चमियाना अस्पताल जाना पड़ रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article