{"_id":"5ccc3f61bdec22076b5ee6fc","slug":"female-tourist-died-due-to-health-deteriorated-during-tracking-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैकिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने से महिला पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैकिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने से महिला पर्यटक की मौत
Fri, 03 May 2019 08:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 May 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्वती वैली में कसोल-बरशैणी ट्रैकिंग रूट पर निकली कर्नाटक की एक महिला पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। साथियों के साथ ट्रैकिंग पर निकली महिला पर्यटक की अचानक तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। महिला ने कुल्लू जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सपना सुधाकर शेट्टी (44) पत्नी आनंद सुधाकर निवासी मेडीकेरी, फ्लैट नंबर 401, राजेशबाड़ी, मैनर, ऐला चनालू, बंगलूरू, कर्नाटक कसोल से बरशैणी ट्रैक पर अपने साथियों के साथ निकली थी। ट्रैकिंग के दौरान ही अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने के बाद उसे उपचार के लिए जरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को कुल्लू रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।