फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Female teacher strips child of his shirt and beats him with a thorn bush; action taken after video goes viral

Shimla: कंटीले पौधे से पांचवीं कक्षा के छात्र की पिटाई पर महिला शिक्षक निलंबित, केस दर्ज

Wed, 29 Oct 2025 09:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Oct 2025 09:30 AM IST
सार

शिमला जिले के रोहडू उपमंडल की प्राथमिक पाठशाला गांवणा में एक महिला अध्यापक ने पांचवीं कक्षा के छात्र की शर्ट उतरवाकर कंटीले पौधे से पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Female teacher strips child of his shirt and beats him with a thorn bush; action taken after video goes viral
महिला शिक्षक ने बच्चे की कमीज उतारकर कांटेदार झाड़ी से की पिटाई, - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहडू उपमंडल की प्राथमिक पाठशाला गांवणा में एक महिला अध्यापक ने पांचवीं कक्षा के छात्र की शर्ट उतरवाकर कंटीले पौधे से पिटाई कर दी। शिक्षक ने कई बार बच्चे को कंटीले पौधे से मारा।

विज्ञापन

हालांकि, घटना करीब चार महीने पुरानी बताई जा रही है, लेकिन पिटाई का वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने मंगलवार को महिला अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसी मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो महिला अध्यापक ने खुद बनाया था। वीडियो में दिख रहा है कि वह नेपाल मूल के एक बच्चे की कमीज उतरवाकर कंटीले पौधे से पिटाई कर रही है। बच्चा रोते हुए माफी मांग रहा है।

विज्ञापन

जिस समय पिटाई की गई, बच्चे का पिता भी वहीं पर मौजूद था। दो दिन पहले ही वीडियो वायरल हो गया। विभाग ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच की और मुख्य शिक्षक पद पर तैनात रीना राठौर को निलंबित कर दिया।

निलंबन अवधि के दौरान महिला अध्यापक का मुख्यालय खंड प्राथमिक शिक्षा कार्यालय सराहन रहेगा और वह बिना अनुमति बाहर नहीं जा सकेंगी। उधर, डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि बाल विकास समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed