{"_id":"5e5fdb928ebc3ec54d51d59e","slug":"fear-of-coronavirus-from-nepal-in-lahaul-himachal-read-the-whole-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में कोरोनावायरस से हिमाचल के लाहौल में खौफ, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में कोरोनावायरस से हिमाचल के लाहौल में खौफ, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 05 Mar 2020 10:27 AM IST
Krishan Singh
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी देश नेपाल में कोरोनावायरस के मामले सामने आने पर लाहौल में खौफ है। हालांकि अभी रोहतांग दर्रा से वाहनों की आवाजाही को नहीं खोला गया है। कई नेपाली ऐसे हैं जिन्होंने लाहौल घाटी के लोगों की जमीन लीज पर पहले से ही ले रखी हैं। ऐसे में नेपाली मौसम खुलने पर सीधे नेपाल से यहां खेतीबाड़ी करने के लिए पहुंच जाते हैं। लाहौल के लोगों ने नेपाल से आने वाले हर शख्स का मेडिकल चेकअप करवाने के अपील की है।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए खुलने से पहले ही कदमताल कर भारी संख्या में नेपाली मजदूरी को यहां पहुंचना शुरू हो जाते हैं। करीब 30 फीसदी के नेपालियों ने यहां जमीन लीज पर ले रखी है। जिसमें कमाई की आधी रकम वह जमीन मालिक को देते हैं। ऐसे में एक ओर जहां नेपाली लोगों को लाहौल पहुंचने की उत्सुकता रहती है तो वहीं घाटी के लोगों में भी इनके यहां पहुंचने का बेसब्री से इंतजार रहता है।
विज्ञापन
लाहौल 60 फीसदी से अधिक किसान-बागवान नेपाल से यहां आने वाले मजदूरों के सहारे ही अपनी खेतीबाड़ी को आगे बढ़ाते हैं। यही नहीं सीमा सड़क संगठन, लोक निर्माण विभाग के सभी कार्य नेपाली मजदूरों पर ही निर्भर है। जिला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हर वर्ष यहां हजारों की संख्या में नेपालियों का पंजीकरण पुलिस थानों और चौकियों में दर्ज होता है। लाहौल-स्पीति जिप के चेयरमैन रमेश रूअलवा ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया है कि नेपाल से लाहौल में आने वाले हर नेपाली का मेडिकल चेकअप के बाद लाहौल भेजा जाए।
विज्ञापन