फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   FCA clearance not received for construction of Central University in Darangal dharamshala

Kangra News: जदरांगल में केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को नहीं मिली वन मंजूरी, जानें वजह

Sat, 18 Feb 2023 11:37 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Feb 2023 11:37 AM IST
सार

धर्मशाला के जदरांगल में बनने वाले भवन के लिए वन विभाग की अनुमति नहीं मिली है। इसका कारण क्षेत्र में होने वाली भारी बारिश और 650 एकड़ चिह्नित भूमि को अपर्याप्त बताया गया है।

विज्ञापन
FCA clearance not received for construction of Central University in Darangal dharamshala
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के धर्मशाला के जदरांगल में बनने वाले भवन के लिए वन विभाग की अनुमति नहीं मिली है। इसका कारण क्षेत्र में होने वाली भारी बारिश और 650 एकड़ चिह्नित भूमि को अपर्याप्त बताया गया है। इस संदर्भ में वन सलाहकार समिति ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। केंद्र सरकार की वन सलाहकार समिति की बैठक 27 जनवरी, 2023 को हुई थी। इस बैठक में कई एजेंडे रखे थे। इसमें सीयू के जदरांगल में बनने वाले भवन का भी मामला था।

विज्ञापन


बैठक में बारिश और कम जमीन का हवाला देकर यहां भवन निर्माण न करने का फैसला लिया गया। 650 एकड़ भूमि में से संस्थान के नाम पर केवल 50 एकड़ भूमि स्थानांतरण हुई है। शेष वन भूमि को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने वर्ष 2021 में भूमि के जियोलॉजिकल सर्वे करवाने के निर्देश दिए थे। इस सर्वे की रिपोर्ट में भी इस भूमि को भवन निर्माण के लिए उचित नहीं पाया गया था। गौर रहे कि सीयू का धर्मशाला में 30 प्रतिशत, जबकि देहरा में 70 फीसदी हिस्सा बनना है। देहरा में विभाग को पर्याप्त भूमि मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed