{"_id":"60538a3f26dd2728101d4e22","slug":"fatehpur-sdm-transferred-before-assembly-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपचुनाव से पहले फतेहपुर के एसडीएम का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपचुनाव से पहले फतेहपुर के एसडीएम का तबादला
Thu, 18 Mar 2021 10:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की गतिविधियां शुरू होने के साथ ही प्रदेश सरकार ने एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद का तबादला कर दिया है। उन्हें कांगड़ा में ही डीसी आरएंडआर का कार्यभार सौंप दिया गया है। उनकी जगह ज्वालामुखी के एसडीएम अंकुश शर्मा को एसडीएम फतेहपुर लगाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि जिला परिषद के चुनाव के दौरान फतेहपुर में मतगणना के समय कथित तौर पर भारी गड़बड़ी के आरोप लगे थे। कहा गया कि एसडीएम ने चुनाव आयोग के नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया। स्थानीय नेताओं ने डीसी कांगड़ा के जरिये सरकार से एसडीएम को हटाने की मांग की थी, जिसके बाद अब उपचुनाव की गतिविधियां शुरू होने के साथ ही एसडीएम को चुनावी प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन