फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   scam: contractors have already done the work of lakhs without tender in pwd himachal

गड़बड़झाला: टेंडर अब होंगे, ठेकेदार बने नेताओं ने पहले ही कर दिए लाखों के काम

Tue, 01 Dec 2020 12:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Dec 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
scam: contractors have already done the work of lakhs without tender in pwd himachal
लोक निर्माण विभाग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की राजधानी शिमला में कोरोना की आड़ में ठेकेदार बने कुछ नेताओं पर लोक निर्माण विभाग ने नियमों को ताक पर रखकर लाखों की बौछार कर दी। इस गड़बड़झाले में नेताओं और एक पार्टी के पदाधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं। खुलासा होने के बाद महकमे के बड़े अफसरों के होश फाख्ता हैं। आलम यह है कि महीनों पहले हो चुके निर्माण कार्यों के लाखों रुपये के टेंडर अब लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


महामारी का बहाना बनाकर शहर के अस्पतालों में बिना टेंडर के ही लोनिवि ने नेताओं को लाखों के काम बांट दिए। अब उन पर पर्दा डालने के लिए जो काम पहले हो चुके हैं उनके नए सिरे से टेंडर लगा दिए हैं। लोनिवि ने शिमला शहर के अलग-अलग हिस्सों में निर्माण कार्य के नौ टेंडर निकाले हैं। इसमें वह तीन टेंडर भी शामिल हैं, जिनके काम महीनों पहले हो चुके हैं। टेंडर फार्म में इनकी कीमत लाखों में दर्शाई गई है। टेंडर फार्म के मुताबिक अभी यह काम होने हैं जबकि हकीकत में यह काम पहले ही हो चुके हैं।

विज्ञापन

ऐसे चलता है काला खेल


नेताओं और अफसरों की सांठगांठ से इस खेल को अंजाम दिया जाता है। टेंडर फार्म केवल उसी ठेकेदार को दिया जाता है, जिसके लिए ऊपर से निर्देश होते हैं। बाकी ठेकेदार लाख सिर पटक लें उन्हें टेंडर फार्म नहीं मिलता। इस मामले में भी नौ कामों की सूची में लाखों की कीमत के तीन काम पहले हो चुके हैं। लिहाजा, इन तीन कार्यों के टेंडर फार्म विभाग किसी भी सूरत में दूसरे ठेकेदार को नहीं देगा। अगर वह ऐसा करता है तो उनकी यह कारगुजारी सार्वजनिक हो जाएगी।

बिना टेंडर के नहीं हो सकते काम : सोनी
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अजय सोनी ने कहा कि
निर्माण कार्य के लिए नौ अलग-अलग निविदाएं मांगी गई हैं। यह मुमकिन नहीं कि इनमें से बिना टेंडर के तीन काम पहले हो चुके हैं और टेंडर अब लगे हैं। मंगलवार को वह कार्यालय जाकर जांच करेंगे, उसी के बाद स्पष्ट तौर पर टिप्पणी दे पाएंगे।

ये कार्य हुए
इसमें एमबीबीएस गर्ल्स हॉस्टल लक्कड़ बाजार में कवर सीट रास्ते का काम, जाखू में जिला पुलिस के नियंत्रण कक्ष के कमरे का कार्य शामिल है। इनके कार्य हो चुके हैं। एक कार्य आधा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed