फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Farmers will not get pesticides and medicines at horticulture department stores

विभाग के केंद्रों पर बागवानों को नहीं मिलेंगे कीटनाशक और दवाएं

Tue, 24 Nov 2020 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर सतीश ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
सतीश ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 24 Nov 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers will not get pesticides and medicines at horticulture department stores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार आने वाले सेब सीजन से पहले बागवानी विभाग के उद्यान प्रसार केंद्रों से अनुदान पर मिलने वाले कीटनाशकों और दवाइयों की आपूर्ति बंद करने जा रही है। बागवानों को दवाएं निजी दुकानों से बाजार मूल्य से खरीदनी होंगी। बागवानी विभाग में बिल जमा करवाने के बाद सरकार बागवान के खाते में सब्सिडी की राशि जमा करवाएगी। 

विज्ञापन


उद्यान उपनिदेशक मंडी अशोक धीमान ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश सरकार आगामी वित्त वर्ष में यह योजना लागू करने जा रही है। हिमाचल में बागवानी विभाग के अंतर्गत जिन बागवानों के उद्यान कार्ड बने हैं। उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इससे विभाग की ओर से बागवानों से लिया जाने वाला हैंडलिंग चार्ज भी समाप्त होगा। जिसका सीधा लाभ बागवानों को मिलेगा। प्रदेश में किराए पर लिए स्टोरों के खर्चे पर भी इस योजना से विराम लगेगा।
विज्ञापन


इस तरह मिलेगा अनुदान
 बागवानी विभाग सेब का उत्पादन करने वाले बागवानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार और गुठलीदार फलों का उत्पादन करने वाले बागवानों को प्रति हेक्टेयर 2 हजार रुपये अनुदान देगी। विभाग यह अनुदान बागवानों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना के जरिये देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


355 उद्यान प्रसार केंद्र और पौध संरक्षण केंद्र 
प्रदेश में बागवानी  विभाग के 355 उद्यान प्रसार केंद्र और पौध संरक्षण केंद्र हैं। इन केंद्रों में दस प्रकार की दवाएं और कीटनाशक बागवानों को मिलते हैं। नाचन फ्रूट वेजिटेबल संघ के अध्यक्ष बीके ठाकुर ने सरकार के इस फैसले के स्वागत किया है। ठाकुर ने कहा की इस योजना से दवाओं से महरूम रहने वाले छोटे बागवानों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed