{"_id":"60b111bc8ebc3e7517725932","slug":"farmers-will-be-able-to-sell-wheat-in-mandis-till-june-10-the-department-extended-the-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मंडियों में 10 जून तक बेच सकेंगे गेहूं, विभाग ने बढ़ाई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मंडियों में 10 जून तक बेच सकेंगे गेहूं, विभाग ने बढ़ाई तिथि
Fri, 28 May 2021 10:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 May 2021 10:31 PM IST
सार
प्रदेश में आठ मंडियों में गेहूं की खरीदारी हो रही है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि तिथि बढ़ाए जाने से किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल के किसान अब मंडियों में 10 जून तक गेहूं बेच सकेंगे। सरकार ने किसानों से 31 मई तक गेहूं खरीदने का फैसला लिया था। कोरोना के चलते किसान मंडियों तक अपना गेहूं नहीं ला सके थे। ऐसे में सरकार ने तिथि बढ़ाई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों से गेहूं खरीदा जा रहा है। प्रदेश में आठ मंडियों में गेहूं की खरीदारी हो रही है। इसमें पावंटा, कालाअंब, नालागढ़, टकारला, हरोली, फतेहपुर, ठाकुरद्वारा और घुमारवीं मंडियों में यह खरीद की जा रही है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि तिथि बढ़ाए जाने से किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
8984.7 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद : गर्ग
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न केंद्रों में अब तक कुल 8984.7 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। सिरमौर के कालाअंब, पांवटा साहिब, सोलन के नालागढ़, बिलासपुर के घुमारवीं, ऊना में टकराला और हरोली, कांगड़ा में फतेहपुर और ठाकुरद्वारा में फसल खरीद केंद्र खोले गए हैं। सिरमौर के पांवटा साहिब फसल खरीद केंद्र में 2701.4 मीट्रिक टन, कालाअंब में 48.75 मीट्रिक टन, सोलन के नालागढ़ में 1079 मीट्रिक टन, ऊना के टकराला 972.25, हरोली में 1683.25, कांगड़ा के फतेहपुर में 893.5, ठाकुरद्वारा में 1566.2, बिलासपुर के घुमारवीं फसल खरीद केंद्र में 40.25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल के सही दाम मिले। इसके लिए प्रदेश में केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन