फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   farmers used excessive pesticide spraying in fields killed ladybird beetle and wasps

अत्यधिक कीटनाशकों के छिड़काव से बगीचों से लुप्त होने लगे मित्रकीट

Mon, 08 Feb 2021 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Feb 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
farmers used excessive pesticide spraying in fields killed ladybird beetle and wasps
मित्र कीट लेडी बर्ड बीटल और वास्प। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में अत्यधिक कीटनाशकों के छिड़काव से बगीचों से मित्रकीट लुप्त होने लगे हैं। बगीचों में प्राकृतिक तौर पर ये मित्र कीट वूली एफिड और माइट का सफाया करते हैं। बागवान अगर फलदार पेड़ों पर मित्र कीट देख लें तो उन्हें दुश्मन कीट समझकर कीटनाशकों का इस्तेमाल कर मार देते हैं।  प्रदेश में दशकों पहले बागवान बगीचों में छिड़काव नहीं करते थे तो मित्रकीट ही दुश्मन कीटों का सफाया करते थे। सेब बगीचों में लेडी बर्ड बीटल मित्र कीटों में से एक कीट है, जो दुश्मन कीटों का सफाया करता रहा है। 

विज्ञापन


यह कीट कुछ साल पहले तक भारी संख्या में दिखता था, लेकिन इनकी संख्या तेजी से घटी है। लेस विंग हरे रंग का मित्र कीट रोशनी की ओर आकर्षित होता है। इसके पंखों पर धारियां बनी होती हैं। सिरफिड मक्खी हेलीकाप्टर की तरह दिखती है। यह वूली एफिड का खात्मा करने में मददगार होती है। यह अंडे देती हैं तो बच्चों का भोजन दुश्मन कीटों से प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन


वास्प, ततैया, बौरीक्यूमन ओरियस आदि कई मित्र कीट हैं, जो बागवानों और किसानों के मित्र कीट हैं। बागवानी विशेषज्ञ कहते हैं कि 15 अप्रैल से जून अंत तक बगीचों में कीटनाशकों का फलदार पेड़ों पर छिड़काव घातक रहता है। इस अवधि में मित्र कीट दुश्मन कीटों का सफाया करते हैं। छिड़काव करने से मित्रकीट भी खत्म होते हैं। जमीन में छिड़काव किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज ने कहा कि मित्रकीट माइट और वूली एफिड से बचाव करने के साथ दुश्मन कीटों को मारते हैं। अधिक दवाओं को छिड़काव करना मित्रकीटों के लिए भी खतरनाक है। दवाओं का छिड़काव 15 अप्रैल से जून अंत तक नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed