{"_id":"4fdb8f86ffc5e467408c03c65862efc5","slug":"farmers-not-getting-higher-price-for-sirmouri-ginger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हताश, नहीं मिल रहे इस फसल के वाजिब दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हताश, नहीं मिल रहे इस फसल के वाजिब दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
Updated Tue, 06 Oct 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले की मुख्य नकदी फसल अदरक के वाजिब दाम न मिलने से किसान हताश हैं। सैनधार क्षेत्र के अदरक ने मंडी में दस्तक दे दी है। लेकिन शुरुआती दौर में ही दाम 25 से 30 रुपये किलो मिल रहे हैं। पिछले साल इसी अदरक के दाम 50 से 60 रुपये प्रति किलो थे।
विज्ञापन
सैनधार क्षेत्र के किसान राम किशन, देवी दत्त, विद्या दत्त, सुखदेव, किरपा राम, उदय सिंह और मोहर सिंह ने बताया कि बीते 15 अगस्त से 15 सितंबर तक बारिश न होने से किसानों को सूखे की मार झेलनी पड़ी है। इससे उत्पादन में अदरक की भारी कमी दर्ज की गई। वहीं अदरक तैयार होते ही मंडी में दाम कम मिलने से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। कुछ किसानों को बीज की लागत भी वसूल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
उधर, ददाहू के अदरक व्यवसायी राजेश ठाकुर, जगत सिंह, कमल राज और सतीश कुमार ने बताया कि पड़ोसी राज्यों की मंडी में अदरक की मांग कम होने से दाम लुढ़के हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू होते ही अदरक के दामों में उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ददाहू क्षेत्र के साथ लगती सैनधार की आठ पंचायतों और गिरिपार क्षेत्र की दो दर्जन पंचायतों में अदरक की बंपर पैदावार होती है। लेकिन इस बार सूखा पड़ने से फसल प्रभावित हुई है। उत्पादन 50 से 60 फीसदी तक सिमट गया है।