फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Farmers learned the tricks of earning from Panchagavya

Shimla News: किसानों ने सीखे पंचगव्य से कमाई के गुर

Wed, 16 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers learned the tricks of earning from Panchagavya
शिमला। राजधानी के कच्चीघाटी में चल रहे किसानों के प्रशिक्षण शिविर में चौथे दिन स्वदेशी उत्पाद तैयार कर स्वरोजगार और उद्योग शुरू करने के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि किसानों को पंचगव्य से बनने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञ राजेश शर्मा ने कहा कि किसान बेकार समझे जाने वाले उत्पादों से भी आय का बड़ा साधन बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंचगव्यों यानी गोबर, गौमूत्र, दूध, दही, घी किसानों की आय का अच्छा साधन बन सकता है। उन्होंने कहा कि गोबर और गोमूत्र से करीब 85 प्रकार की सामग्री बनाई जा सकती है। इनमें धूपबत्ती, हवन कंडे, फिनायल, साबुन और पेंट जैसे उत्पाद शामिल हैं। कार्यक्रम में पंजाब प्रांत के कृषि अधिकारी सीसी चीमा और पंजाब कृषि विस्तार के राजेश कुमार जोशी, पंजाब कृषि आत्मा परियोजना से डॉ संदीप सिंह और समाज कल्याण जन सेवा समिति की अध्यक्ष आसमा खान और प्राकृतिक कृषि विशेषज्ञ पीएच बार्चे इत्यादि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article