फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Farmers credit card will be made for lakhs of farmers of Himachal, solar pump will save electricity

हिमाचल के लाखों किसानों के बनेंगे किसान क्रेडिट कार्ड, सोलर पंप बचाएगा बिजली

Sun, 02 Feb 2020 11:41 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 02 Feb 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers credit card will be made for lakhs of farmers of Himachal, solar pump will save electricity
फाइल फोटो

केंद्रीय बजट से प्रदेश के किसानों और बागवानों को काफी राहत मिलेगी। हिमाचल में लाखों कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बन पाएंगे। प्रदेश में किसान सम्मान निधि लेने वाले करीब 8.5 लाख किसान हैं। इनमें से अधिकांश ने अपने केसीसी नहीं बनाए हैं। यह कार्ड बनाने वाले किसानों और बागवानों को खाद और बीज सस्ती दरों में खरीदने के लिए बैंकों से कम ब्याज दरों पर ऋण लेने की व्यवस्था है।

विज्ञापन


 बजट में 16 बिंदुओं पर विशेष रूप से गौर किया है ताकि, किसानों और बागवानों की वित्तीय स्थिति मजबूत की जा सके। किसान उड़ान योजना से प्रदेश के किसानों और बागवानों की फसलों खासकर फूलों, फलों और जड़ी बूटियों के निर्यात में मदद मिलेगी। हर जिले को निर्यात के हब के रूप में विकसित करने की योजना है। छोटे देशों खासकर नेपाल, भूटान और बंगलादेश में हिमाचल में पैदा होने वाली फसलों की निर्यात किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इन देशों में सेब और अन्य फलों का भी निर्यात करने में मदद मिलेगी। प्रदेश में सोलर पंप लगाकर किसान बिजली खर्च में कटौती कर पाएंगे। प्रदेश के किसान भी सम्मान निधि बढ़ने की उम्मीद लगाए थे कि इसे छह हजार से बढ़ाकर 1500 प्रति माह किया जाएगा। बजट में किसान सम्मान निधि नहीं बढ़ने से किसान-बागवान मायूस जरूर हैं। पीपीपी मोड में प्रदेश में कोल्ड स्टोरों और सीए स्टोरों के निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं किसान बागवान नेता  
हिमाचल प्रदेश फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि किसानों की सम्मान निधि 1500 प्रति माह मिलने की उम्मीद थी। किसान उड़ान योजना से फसलों का निर्यात कर पाएंगे। जिन किसानों के पास बंजर भूमि है वहां सौर ऊर्जा का उत्पादन कर कमाई कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed