फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Farmers' area should be completed in Lal Singi: Balveer

लाल सिंगी में किसानों का रकबा पूरा किया जाए : बलवीर

Thu, 14 Nov 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers' area should be completed in Lal Singi: Balveer
कहा- बंदोबस्त विभाग के रेवेन्यू रिकार्ड में बहुत सी त्रुटियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ऊना। किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति की बैठक इंजीनियर बलवीर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लाल सिंगी में बंदोबस्त विभाग मौके पर कब्जे के अनुसार गरीब किसानों रकबा पूरा करे। राजस्व विभाग एवं सरकार जनता के प्रति जवाबदेह हैं। लाल सिंगी गांव में बंदोबस्त विभाग ने जो रेवेन्यू रिकाॅर्ड तैयार किया है, उसमें बहुत सी त्रुटियां हैं। 50 से अधिक किसानों ने कई दशकों से जमीन खरीद रखी हैं। लेकिन, बंदोबस्त विभाग कब्जे के अनुसार मुसावी तैयार नहीं कर रहा और न रजिस्ट्री के अनुसार रकबा पूरा कर रहा। एक किसान ने 1967 में 15 कनाल 14 मरले जमीन खरीदी और आज भी उस जमीन पर उसी किसान का कब्जा है। किसान 1969 में मालिक बन चुका था लेकिन बंदोबस्त विभाग जो रेवेन्यू रिकार्ड तैयार कर रहा है उसमें किसान को मात्र पांच कनाल आठ मरले जमीन दी जा रही, जो इस किसान के साथ बड़ा अन्याय है। अकसर देखा गया कि बेचने वालों की जमीन कम होती है लेकिन लाल सिंगी में खरीदने वालों की जमीन कम हो रही। सरदार रुड़का सिंह कमेटी पर आरोप लगता है कि कमेटी को ज्ञान नहीं है। सरकार से आग्रह है कि जमीन खरीदने वालों का कब्जे के अनुसार रकबा पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वित्तायुक्त एवं सचिव (राजस्व) कांगड़ा स्थित धर्मशाला ने भू व्यवस्था अधिकारी को 13-5-2008 को बंदोबस्त पूरा करने के लिए जो निर्देश जारी किए, उनका सख्ती से विभाग पालन करें। निर्देशों के अनुसार जमीन खरीदने वाले को उसके कब्जे के अनुसार खरीदा गया रकबा पूरा किया जाना था। उन्होंने कहा कि लाल सिंगी गांव में कानून को हाथ में लेने वालों ने एक किसान के खेत में टिपर से मिट्टी गिराकर उसकी फसल नष्ट कर दी व जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। मामला पुलिस विभाग में गया। इस कारण जमीन पर कब्जा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed