फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Farmers are disappointed due to low prices for their pea crop.

Shimla News: मटर की फसल को कम दाम मिलने से किसानों में मायूसी

Tue, 17 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers are disappointed due to low prices for their pea crop.
सोलन मंडी में 28 रुपये प्रतिकिलो बिका
विज्ञापन

बीते साल शुरुआत में मिले थे 45 रुपये प्रतिकिलो दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील से सटी सिरमौर की सीमा के साथ लगते क्षेत्रों से पहाड़ी मटर की आपूर्ति मंडियों में पहुंचना शुरू हो गई है। अभी किसानों को मटर के औसतन दाम मिल रहे हैं।


किसानों के अनुसार प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी सोलन में अच्छी क्वालिटी का मटर 28 रुपये प्रतिकिलोग्राम बिक रहा। बीते वर्ष सोलन और ढली सब्जी मंडी में मटर 40 से 45 रुपये प्रतिकिलो बिका था। कम दाम मिलने से किसानों में मायूसी है। इस बार सर्दियों में कम बारिश होने से मटर की फसल काफी प्रभावित हुई है। जुन्गा की अधिकांश पंचायतों से मटर प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी सोलन में भेजा जाता है। क्षेत्र में इन दिनों मटर का सीजन पीक पर है, प्रगतिशील किसान दयाराम वर्मा और दौलत राम मेहता ने बताया कि सर्दियों में इस वर्ष कम बारिश होने से मटर की फसल कम हुई है। आढ़ती विनोद कुमार का कहना है कि मंगलवार को मटर के दाम स्थिर रहे। शिमला और सिरमौर क्षेत्र का मटर 25 से 28 रुपये प्रति किलोग्राम बिका। कुछ दिनों पहले मटर का रेट 30 रुपये किलो था। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से मटर की फलियों का रंग सफेद हो गया है जिससे किसानों को अच्छे दाम नहीं मिल रहे। जुन्गा के संदेश कुमार ने बताया कि वह हर वर्ष पीरन, सतलाई और बलोग पंचायत से मटर की ढुलाई करते हैं लेकिन इस बार मटर का मंडियों में रेट काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article